एक जमाना था जब लोगों को टीवी की दुनिया और असल दुनिया में फर्क के बारे में ही नहीं पता था। यही वजह है जब रामायण आई तो शो में दिखने वाले कलाकारों को ही लोगों ने भगवान का दर्जा दे डाला था। इसी तरह से लोग एकता कपूर के सीरियल्स को भी बड़ी शिद्दत के सात देखा करते थे। एक जमाना था जब किसी शो में किरदार की मौत होते ही लोगों को भी सदमा लग जाता था। हाल तो ये हो चुका था कि एक बार तो लोग इस सितारे के घर पर ही शोक मनाने पहुंच गए क्योंकि सीरियल में उसके किरदार की मौत हो गई थी। यहां हम बात कर रहे हैं एकता कपूर के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी की जिसमें अमर उपाध्याय ने मिहिर का करिदार निभाकर हंगमा मचा डाला था। फिर एक समय ऐसा भी आया जब शो से अमर उपाध्याय का पत्ता साफ हो गया। सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में मिहिर की जान चली गई। खुद अमर उपाध्याय ने इस बात का खुलासा किया था कि मिहिर के मरने के बाद कुछ औरतें उनके घर पर सफेद साड़ी पहनकर पहुंच गई थीं। ये बात जानकर अमर उपाध्याय को भी सदमा लग गया था। अमर उपाध्याय को समझ ही नहीं आया कि वो उन महिलाओं का क्या करें। लाख समझाने के बाद इन महिलाओं को समझ आया कि अमर उपाध्याय जिस किरदार को निभा रहे हैं उसकी मौत हुई है ना कि खुद एक्टर की। अमर उपाध्याय का ये बयान इस बात का सबूत है कि लोग टीवी के सीरियल्स को कितनी गंभीरता से लेते हैं। हालांकि समय के साथ जनरेशन बदल रही है और लोग असली और नकली में फर्क करना सीख गए हैं। बात करें अमर उपाध्याय की तो वो इस समय सीरियल डोरी में नजर आ रहे हैं।
― Advertisement ―
मणिकर्णिका घाट के गलियों में पहुंचा पानी, 1203 लोगों ने छोड़ा घर
वाराणसी। गंगा के बाढ़ का पानी मणिकर्णिका घाट के गलियों में पहुंच गया है। रविवार को दिनभर गलियों में नावें चलीं। सोमवार को भी...
एक्टर के जीते फैंस ने मनाया मौत का मातम
