- 5वें दिन ओपनिंग डे से ज्यादा रहा कलेक्शन
डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। आलम ये है कि ऊंचाई कमाई के मामले शिखर की ओर बढ़ रही है। हिंदी सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की फैमिली पैकेज फिल्म ऊंचाई इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। रिलीज के पांच दिन बाद भी ऊँचाई की कमाई रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। नॉन हॉलिडे पर रिलीज हुई ऊँचाई अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से हर किसी को प्रभावित कर रही है। इस बीच हम आपको फिल्म के ५वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं।
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर जैसे तमाम दिग्गजों से सजी ऊँचाई इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। यही वजह है जो ऊँचाई का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हर रोज तेजी से आगे बढ़ रहा है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार ऊँचाई ने ५वें दिन बॉक्स ऑफिस १.७५करोड़ की कमाई की है। फिल्म का ये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ओपनिंग डे की तुलना में काफी ज्यादा है। क्योंकि ऊँचाई ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर १.६५ करोड़ की कमाई की थी। अनुमान ये लगाया जा रहा है कि सूरज बड़जात्या की ये फिल्म अपने कमाल के प्रदर्शन से बहुत जल्द हिट साबित होने वाली है। हालांकि पहले सप्ताह के बाद ही ऊँचाई के कलेक्शन के अनुसार फिल्म के हिट या फ्लॉप का वर्डिक्ट किया जाएगा।
- ऊँचाई ने अब तक की इतनी कमाई
फिल्म ऊँचाई ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। रुख करें ऊँचाई के कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो ये १४ करोड़ के करीब पहुंचने वाला है।मालूम हो कि फर्स्ट वीकेंड पर इस फिल्म ने १० करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। बता दें कि फिल्म ऊंचाई में बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर के अलावा कलाकार डैनी डेंजोंगप्पा, बोमन ईरानी, परिणीति चोपड़ा, नीना गुप्ता और सारिका लीड रोल में मौजूद हैं।



