― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरउपचार के दौरान युवक की मौत, परिजन का हंगामा

उपचार के दौरान युवक की मौत, परिजन का हंगामा

  • नईगंज के अरुणोदय हास्पिटल में हुई घटना, पुलिस के पहुंचने पर मामला हुआ शांत
  • मड़ियाहूं निवासी युवक का छह दिन पहले हुआ था आपरेशन

जौनपुर धारा, जौनपुर। नईगंज मोहल्ला स्थित अरुणोदय हास्पिटल में शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान एक युवक की मौत से नाराज परिजनों ने वहां जमकर हंगामा मचाया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। पुलिस का कहना है कि किसी ने भी किसी तरह की तहरीर नहीं दी है। बताया जाता है कि मड़ियाहूं के जमुआ गांव निवासी 36 वर्षीय पंकज मिश्रा का 6 दिन पूर्व उक्त हास्पिटल में आपरेशन हुआ था। शनिवार की सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। डाक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। मृत युवक के परिजन उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाने लगे। परिजनों का आरोप है कि पंकज की मौत के बाद डाक्टर सच्चाई छिपाते हुए उसके ठीक हो जाने की बात कहते रहे। विवाद बढ़ने पर हास्पिटल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। सरायपोख्ता पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद कुमार सिंह व पुरानी बाजार पुलिस चौकी प्रभारी आफताब आलम पुलिस जवानों के साथ वहां पहुंचे और समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। इसके पश्चात रोते-बिलखते परिजन शव को लेकर चले गए। मृत पंकज अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसी पर परिवार की गृहस्थी चलाने की जिम्मेदारी थी। स्वजन की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस संदर्भ में अस्पताल के संचालक डा. अरूण आर. सिंह से जानकारी चाही गयी तो उन्होंने कहाकि मरीज की स्थिति सामान्य थी। हम उसे डिस्चार्ज कर रहे थे। जैसे ही उसे घर ले जाने के लिए खड़ा कराया गया अचानक उसकी तबियत बिगड़ गयी और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

Share Now...