Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरउत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने का लिया गया संकल्प

उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने का लिया गया संकल्प

जौनपुर। विकसित भारत 2047 की अवधारणा को साकार करने हेतु उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा ‘समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश ञ्च2047Ó अभियान चलाकर प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। इस मिशन को दिशा प्रदान करने एवं पथ प्रदर्शन हेतु एक विजन डॉक्यूमेंट बनाया जाना है। यह विजन डॉक्यूमेन्टस की 03थीम अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति, जीवन शक्ति तथा 12सेक्टर पर ध्यान केंद्रित करते हुए जन भागीदारी एवं जन जागरूकता हेतु विभिन्न लक्षित समूहों से राज्य के विकास हेतु रोड मैप बनाया जाना है, जिसके लिए शासन द्वारा सचिव मानव अधिकार आयोग उत्तर प्रदेश श्रीमती धनलक्ष्मी के.,सेवानिवृत्त आईपीएस राजकुमार विश्वकर्मा और प्रमोद कुमार, सेवानिवृत्त प्रोफेसर पूर्वांचल विश्वविद्यालय धरनीधर दुबे, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ.सुरेश कन्नौजिया को नोडल अधिकारी नामित करते हुए 10सितम्बर एवं 11सितम्बर को दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसके क्रम में आज 10 सितंबर को नामित नोडल अधिकारियों द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा में आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम में फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। नोडल अधिकारीगण,  जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र, सहित अन्य अधिकारीगण और कृषकों द्वारा कृषि विभाग तथा सम्बन्धित विभाग मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग, एफपीओ द्वारा स्टॉल का अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु जल संरक्षण अति आवश्यक है इस दिशा में जनपद में कार्य किया जा रहे हैं विभागों के समन्वय से समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश को लेकर प्रबुद्धजन, शिक्षक, वैज्ञानिको के साथ चर्चा की गयी। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी पीडी आत्मा डा.रमेश चन्द्र यादव ने किया।