Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरउज्जवला कनेक्शन के 8876 लाभार्थी नहीं करा रहें रिफिल

उज्जवला कनेक्शन के 8876 लाभार्थी नहीं करा रहें रिफिल

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उज्ज्वला समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में उज्ज्वला समिति के नोडल अधिकारी (एलपीजी) के विक्रय प्रबन्धक रामराज ने बताया कि जनपद में आईओसीएल के 2570, एचपीसीएल के 01 एवं बीपीसीएल के 6305 कुल-8876 ऐसे लाभार्थी है, जो उज्ज्वला कनेक्शन प्राप्त करने के पश्चात् रिफिल प्राप्त नहीं कर रहें है। भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा यह निर्देश दिये गये है कि इन उपभोक्ताओं का अनिवार्य रूप से पुनः बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराया जाये। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ऐसे लाभार्थियों का विकास खण्डवार/ग्राम पंचायतवार चिन्हांकन करते हुए उनका बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण 15दिवस के अन्दर सुनिश्चित किया जाये। उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अम्बष्ट, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) राम अक्षयबर चौहान, जिला पूर्ति अधिकारी, उज्ज्वला के नोडल अधिकारी रामराज, बीपीसीएल के विक्रय प्रबन्धक समर्थ गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।