जौनपुर धारा, शाहगंज। उचक्के बाज ने 60वर्षीय वृद्धा को अपने जाल में फंसाकर बेहोश करते हुए उसके गहने लूटकर फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से पीड़िता को राजकीय पुरुष अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव निवासी कांग्रेस नेता मेवालाल पुष्कर की भाभी समुनरा देवी(60) पत्नी बरसातू लाल शनिवार की दोपहर शाहगंज बाजार में खरीदारी करने के लिए आई थीं। दोपहर के बाद वो घर जाने के लिए जेसीज चौक पर खड़ी होकर साधन का इन्तेजार करने लगी। इसी बीच बाइक सवार एक उचक्का उनके पास पहुंचा जो अपने जाल में फंसाया और महिला को अपनी बाइक पर बैठाकर जौनपुर की ओर निकल गया। उचक्के ने आजाद रेलवे क्रासिंग के समीप सुनसान स्थान पर महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करते हुए उनके नाक, कान और गले में पहने आभूषण को लूटकर फरार हो गया। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने महिला को बेहोशी की हालत में देखकर पुलिस को सूचना देते हुए पीड़िता को स्थानीय राजकीय पुरुष अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को जानकारी देते हुए चौक से लेकर अन्य स्थानों पर लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल कर जालसाज की तलाश में जुटी है।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
उचक्के बाज ने वृद्धा को झांसा देकर लूट लिया गहना



