― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरई-रिक्शा चालकों की अराजकता से बढ रही यात्रियों की मुसीबत

ई-रिक्शा चालकों की अराजकता से बढ रही यात्रियों की मुसीबत

जौनपुर धारा, जौनपुर। भण्डारी रेलवे स्टेशन के बाहर ई-रिक्शा चालकों की अराजकता के कारण आये दिन लोगों को मुसीबतों को सामना करना पड़ता है। जाम में फंसने की वजह से कई बार यात्रियों की गाड़ी तक छूट जाती है। कई ट्रेनों का ठहराव सिर्फ दो मिनट का होता है, इस दौरान मेन गेट पर लगे जाम के कारण यात्री कई बार जरा सा देरी के कारण ट्रेन की सवारी नहीं कर पातें हैं। शहर के रेलवे स्टेशन के ई-रिक्शा और ऑटों की भीड़भाड़ से आए दिन जाम लग रहा है। भण्डारी स्टेशन के बाहर मेन गेट पर ई-रिक्शा चालकों अराजकता अब लोगों के लिए बड़ी समस्या बनने लगी है। जगह-जगह दुकानों के आगे सड़क पर खड़े ई-रिक्शा चालक किसी भी वाहन को नहीं निकलने देते हैं। करीब 100 मीटर आसपास के क्षेत्रफल को घेरे रहते हैं। इससे लोगों को दस से पंद्रह मिनट इस रास्ते को पार करने में लगता है। जल्दी में ट्रेन पकड़ने वाले यात्री जब ई-रिक्शा चालकों से रास्ता देने को कहते हैं तो चालक अभद्रता पर उतारू हो जातें हैं। मजे की बात ये है कि इस मार्ग से रोजाना हजारों वाहन और यात्री गुजरते हैं। इनकी सुरक्षा के लिए कोई यातायात पुलिस के कोई जवान भी तैनात नहीं हैं। वहीं कुछ लोडर चौकी थानों के नाम पर वसूली भी करते नजर आतें है। इसी कारण से इन ई-रिक्शों पर लगाम नही लग पा रही है। वहीं यह भी देखा गया है कि क्षेत्रिय पुलिस के जवान भी इन समस्याओं को देखने के बावजूद मूकदर्शक बने रहतें हैं। स्टेशन के प्लेटफार्म पर जैसे ही ट्रेन आती है, उसी दौरान स्टेशन के बाहर जाम की स्थिति बनती है। जाम लगने के कारण यात्रियों को निकलने में परेशानी होती है। इस दौरान यात्री काफी मुश्किल से स्टेशन के बाहर और अंदर जा पाते हैं। किसी भी ट्रेन के आने पर यहां पर दस मिनट तक जाम की स्थिति रहती है। सफर कर रहे कुछ यात्रियों ने बताया कि वे लगभग प्रतिदिन रेल में सफर करते हैं। सुबह और शाम के समय स्टेशन के बाहर ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की भीड़भाड़ रहती है। इससे आवागमन करने में काफी परेशानी होती है। ऑटो चालक सड़क के बीचोंबीच वाहन को खड़ा कर देते हैं, इसका विरोध करते हैं तो ई-रिक्शा चालक उनसे अभद्रता करने पर उतारू हो जाते हैं।

Share Now...