Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरईंट से सिर कूंचकर युवक की निर्मम हत्या

ईंट से सिर कूंचकर युवक की निर्मम हत्या

  • खोजी कुत्ते के दिए सुराग पर संदिग्ध युवक हिरासत में, मौके पर शराब की शीशियां और खून से सनी ईंटें मिलीं
  • झाड़ी में मिला निर्वस्त्र शव, बरसठी के सराय विक्रम गांव में शनिवार की रात हुई वारदात

जौनपुर धारा, बरसठी। सराय विक्रम गांव में शनिवार की रात युवक की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर शव झाड़ी में फेंक दिया गया। रविवार की सुबह निर्वस्त्र शव दिखाई पड़ते ही गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर बुलाए गए खोजी कुत्ते के दिए सुराग पर पुलिस संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव निवासी 40 वर्षीय पंधारी वनवासी का खून से लथपथ शव गांव के दक्षिण तरफ भगवान सिंह के घर के पास झाड़ी में देखकर किसी ग्रामीण ने शोर मचाया। मृतक के शरीर पर कोई वस्त्र नहीं था। पंधारी की हत्या सिर कूंचकर की गई थी। घटनास्थल पर रक्तरंजित दो ईंट, शराब की बोतल व चिलम पड़ी थी। जहां शव पड़ा था, उससे करीब 40 फीट दूर खड़ंजा पर हत्या की गई थी। वहां भी खून गिरा था। मृत युवक की पत्नी छन्ना देवी ने गांव के दो युवकों पर शराब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कुछ ग्रामीणों ने रात करीब आठ बजे पंधारी को गांव के ही बउआ वनवासी व गोविंदा गौतम के साथ नशे की हालत में बाजार में टहलते देखा था। बरसठी के साथ ही मड़ियाहूं कोतवाली की पुलिस भी मौके पर आ गई। सीओ मड़ियाहूं अशोक सिंह ने भी आकर मौका मुआयना किया। पुलिस ने सुराग की तलाश में मदद के लिए जिला मुख्यालय से खोजी कुत्ता व फारेंसिक टीम को बुलाया। खोजी कुत्ता घटनास्थल व शव सूंघने के बाद गांव की अनुसूचित जाति बस्ती तक गया। इसी आधार पर पुलिस बस्ती के एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। \

मजदूरी कर परिवार का करता था भरण-पोषण

मृत पंधारी वनवासी मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी छन्ना देवी, दो बेटियां सात बरस की व दो वर्ष की रंजू और भाई झुल्लुर है। पत्नी व भाई रो-रोकर बेहाल हैं। मामले की छानबीन गहराई से की जा रही है। जल्द ही कातिलों को गिरफ्तार कर राजफाश कर दिया जाएगा। अशोक सिंह, सीओ मड़ियाहूं

Share Now...