Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 04-04-2026

जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
Homeअपना जौनपुरईंट भट्ठे से 50 लीटर कच्ची शराब बरामद

ईंट भट्ठे से 50 लीटर कच्ची शराब बरामद

जौनपुर धारा, जौनपुर। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा  प्रवर्तन अभियान के लिए दिए गए आदेशों के अनुपालन के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी घनश्याम मिश्र तथा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 आलोक सिंह (कार्यवाहक) व हमराही तथा सरायख्वाजा पुलिस द्वारा हमजापुर स्थित वीआईपी और जय हिंद ईंट भट्ठे पर दबिश दी गयी। दबिश के दौरान मौके पर लगभग 50 लीटर कच्ची शराब एवं निर्माण सामग्री व जमीन के अंदर दबी लगभग 630 किलो लहन बरामद की गयी। नियमानुसार मौके पर लहन को नष्ट किया गया साथ ही सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

Share Now...