― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरइंसानियत को शर्मसार करने वाली है कानपुर की घटना : अजय राय

इंसानियत को शर्मसार करने वाली है कानपुर की घटना : अजय राय

  • हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत वितरित किया राहुल गांधी का संदेश

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज ब्लाक में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रान्तीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में जनसम्पर्क कर राहुल गाँधी के सन्देश पत्र व बीजेपी सरकार की विफलता का पत्र लोगों को वितरित किया गया। लोगों को सम्बोधित करते हुए अजय राय ने कहाकि प्रदेश व केन्द्र सरकार सिर्फ जुमलेबाजी में आम जनता को गुमराह कर रही है। कानपुर की घटना इन्सानियत को शर्मसार कर रही है। गरीब परिवार पर बुलडोजर की कार्यवाही सत्ता की मंशा को दर्शाता है। दीक्षित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हम कांग्रेस जन सड़क से सदन तक आवाज उठायेंगे। इस अवसर पर पूर्व लोक सभा प्रत्याशी देव व्रत मिश्रा ने कहा की जनपद के सभी गाँव तक राहुल के सन्देश को पहुंचाने का कार्य सभी कार्यकर्ता करें। आने वाला दिन कांग्रेस का है। लोकसभा में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार जरूर बनेगी। हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में प्रदेश सचिव बिजेन्द्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, राकेश उपाध्याय, शेर बहादुर सिंह, प्रमोद सिंह, पंकज सोनकर आदि उपस्थित रहे।

Share Now...