निवेशकों का ध्यान करंसी की ओर जाने से अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में डिमांड बेहद कमजोर है। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर कामेक्स वायदा मार्केट में सटोरियों द्वारा अपने सौदे हलके किए जाने से सोना-चांदी वायदा में जोरदार गिरावट देखी गई। कामेक्स पर चांदी 28 सेंट घटकर 21.39 डालर प्रति औंस और सोना 6 डालर घटकर 1827 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया। इसके चलते शुक्रवार को इंदौर में सोना 100 रुपये घटकर 56900 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 550 रुपये घटकर 65450 रुपये प्रति किलो रह गई। इन दामों पर भी व्यापार बेहद कमजोर है। दूसरी ओर सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट के बाद सराफा बाजार में उम्मीद है कि सोने-चांदी के आभूषणों में वैवाहिक ग्राहकी भी अच्छी देखने को मिलेगी। कामेक्स सोना ऊपर में 1827 नीचे में 1819 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 21.39 नीचे में 21.13 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया। इंदौर में सोना केडबरी रवा नकद में 56900 सोना (आरटीजीएस) 57575 सोना (91.60 कैरेट) 52740 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। गुरुवार सोना 57000 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 65450 चांदी कच्ची 65550 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 65700 रुपये प्रति किलो बोली गई। गुरुवार को चांदी 66000 रुपये पर बंद हुई थी।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
इंदौर सराफा बाजार में 57 हजार से नीचे पहुंचा सोने का रेट



