Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आवेदन को स्वीकृत एवं वितरित करने का डीएम ने दिया निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र द्वारा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के जौनपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम...
Homeअपना जौनपुरआवेदन को स्वीकृत एवं वितरित करने का डीएम ने दिया निर्देश

आवेदन को स्वीकृत एवं वितरित करने का डीएम ने दिया निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र द्वारा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के जौनपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यूनियन बैंक के सभी शाखा प्रबंधकों एवं अधिकारियों से वार्ता की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि सीएम युवा योजना में जनपद प्रथम स्थान पर रहा है परंतु विगत कुछ दिनों से इस योजना की प्रगति धीमी हुई है। जिससे जनपद द्वितीय स्थान पर आ गया है। जिलाधिकारी ने सभी शाखाओं को दो दिन में 2आवेदन को स्वीकृत एवं वितरित करने का निर्देश दिया साथ ही 27 फरवरी तक जनपद के सभी बैंक शाखाओं को 5आवेदन स्वीकृत एवं वितरित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक अभय प्रकाश श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि जनपद जौनपुर के सभी बैंको को सीएम युवा के आवेदन के त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। सभी बैंको में सीएम युवा योजना में जिन प्रपत्रों की आवश्यकता है, उसकी चेक लिस्ट जारी की जाए और इसके अलावा अन्य प्रपत्र की मांग न की जाए और इस योजना के बारे में प्रदर्शित किया जाए। आवेदकों के आवेदन जो भी दस्तावेज नही है उन्हे पूर्ण कराते हुए उन्हे शीघ्र ऋण देना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर यूनियन बैंक क्षेत्रीय कार्यालय उत्तर के क्षेत्र प्रमुख संतोष कुमार ने एवं यूनियन बैंक क्षेत्रीय कार्यालय दक्षिण के क्षेत्र प्रमुख शशिकांत प्रसाद ने जिलाधिकारी को पूर्ण रूप से आश्वस्त किया कि यूनियन बैंक अग्रणी बैंक की भूमिका का निर्वहन करते हुए जिलाधिकारी के उम्मीदों पर खड़ा उतरेगा। इस अवसर पर उप क्षेत्र प्रमुख अजीत कुमार सहित यूनियन बैंक के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

Share Now...