Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरआर्म्स एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार

आर्म्स एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार को पुलिस ने तमंचे और एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। क्षेत्र का कोहड़ा गांव निवासी बृजेश यादव पुत्र रामबली शुक्रवार को सरपतहाँ थाने के उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह और हमराहियों के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी का चालान न्यायालय को भेज दिया गया। इस दौरान कान्सटेबल सुरेन्द्र कुमार व आसू कुमार मौजूद रहे।