― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरआबकारी निरीक्षक ने दुकानों का किया निरीक्षण

आबकारी निरीक्षक ने दुकानों का किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में आबकारी निरीक्षक मछलीशहर इन्द्रजीत कुमार ने अपनी टीम के साथ शुक्रवार को पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत पवांरा, सरायबीका व सुजानगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत नगुआपार, मुस्तफाबाद, सुजानगंज, मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेरमाव में स्थित देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों व बीयर की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया कि दुकान पर भीड़ नहीं लगना चाहिए और मॉस्क लगाकर ही शराब की बिक्री करें व लोगों को भी जागरुक करें। चेतावनी दी कि किसी प्रकार की मिलावटी शराब व अवैध शराब नहीं बिकना चाहिए तथा ओवर रेटिंग न की जाय, जो रेट निर्धारित है उसी रेट पर बिकना चाहिए अन्यथा कार्रवाई की जायेगी। चेकिंग अभियान से दुकानदारों में हड़कम्प मचा हुआ है।

Share Now...