Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआप ने योगी सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

आप ने योगी सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में योगी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव शैलेंद्र यादव के अध्यक्षता ने किया। इसी क्रम में जिला कोषाध्यक्ष डॉ.दिवाकर मौर्य ने कहा कि नीट की परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और बड़ी परीक्षाओं में एक हैं, उसका पेपर भी लीक हो गया। बेरोजगारी और पेपर लीक समस्या से जूझ रहें नौजवानों को भ्रष्ट्राचारी सरकार ने एक और झटका दे दिया। उक्त अवसर पर सचिव डॉ.अमित श्रीवास्तव ने कहा कि नीट की परीक्षा का परिणाम 14 जून को आना था, परंतु आनन-फानन में 04 जून को ही लोकसभा चुनाव के परिणाम के दिन ही घोषित कर दिया गया। इससे सवाल उठता हैं कि किस गुनाह को छिपाने के लिये इसका परिणाम उस दिन घोषित किया गया और जिस प्रकार 67 बच्चों को पूरे 720 अंक दिये गये, एक ही कोचिंग के कई बच्चों को 720 अंक दिये गये और कुछ बच्चों को 718, 719 नंबर दिये गये जो कि असम्भव हैं। क्योंकि एक प्रश्न छोड़ देने या गलत करने पर 04 या 05 नंबर कम होने चाहिए तो 718 और 719 नंबर कैसे दिए जा सकते हैं। इससे प्रतीत होता है कि नीट की परीक्षा में गंभीर त्रुटि और भ्रष्टाचार किया गया। उक्त अवसर पर डॉ.दिवाकर मौर्य जिला कोषाध्यक्ष, डॉ.अमित श्रीवास्तव जिला सचिव यूथ बिगं के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव जिला कार्यकारी सदस्य के.पी.गुप्ता, डॉ.कमलेश भारती, लल्लन कुमार, जय प्रकाश चौहान, इसरार अहमद, आशीष यादव, विशाल यादव, करण कुमार, आनंद कुमार, अतुल सौरभ, दीपक यादव, नवीन प्रजापति, नंद बाबू सोनकर, बृजेश कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे।