जौनपुर धारा,बरसठी। थानाध्यक्ष बरसठी अरविन्द कुमार सिंह ने आज बरसठी थाना क्षेत्र के ग्रामसभा आलमगंज में ईद त्यौहार के मद्दे नजर शांतिपूर्ण अलविदा की नमाज व ईद का त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की मीटिंग किया। सभी से थानाध्यक्ष ने अपील किया ईद का त्योहार आपसी भाईचारे और शांति सौहार्द में मनाए और कोई भी अराजक तत्व अपवाह फैलाते हैं। तो कुछ कर रहे हैं तो तत्काल हमको सूचना दें और हम उसे पर त्वरित कार्रवाई करेंगे और थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह ने कहा की लोकसभा चुनाव भी है। इसमें भी आप लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और किसी के प्रलोभन में जाकर वोट ना दे अपने मताधिकार प्रयोग अपने ही से स्वेच्छा से करें इसके अलावा थानाध्यक्ष ने पैदल गस्त भी किया उनके साथ उपस्थित रहे उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार भारती, उपनिरीक्षक तारकेश्वर दुबे, कांस्टेबल दुर्गेश गौड़, गुलाब सिंह, अजय कुमार यादव भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
खालसापट्टी ने जीता उद्घाटन मैच, तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
खुटहन। खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच...
आपसी भाईचारे और शांति सौहार्द से मनायें त्योहार

Previous article


