जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला विकासखण्ड के बसौली गाँव में शुक्रवार को पशु चिकित्सक ने आपरेशन कर एक गर्भस्थ भैंस की जान बचायी। भैंस को सकुशल पाकर पशुपालक ने पशुचिकित्सक के प्रति आभार जताया। बताया जाता है कि उक्त गाँव निवासी पशुपालक कुलदीप यादव की भैंस 9 माह के गर्भ से थीे गर्भाशय में कई बार मोड़ पड़ जाने से गर्भ में ही बच्चे की मौत हो जाने से भैंस की स्थिति नाजुक हो गई थी। स्थानीय स्तर पर असफल प्रयास के बाद पशुधन की चिन्ता में वह परेशान होकर सर्जरी के क्षेत्र में ख्यातिलब्ध राजकीय पशु चिकित्सालय अढ़नपुर पर तैनात पशु चिकित्सक डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल से सम्पर्क किया जिसके क्रम में पशुचिकित्सक ने शुक्रवार को आपरेशन कर मृत बच्चे को गर्भ से बाहर निकाल कर भैंस की जान बचाकर नया जीवन दान दिया। भैंस को सकुशल पाकर पशुपालक ने पशुचिकित्सक के प्रति आभार जताया।
― Advertisement ―
सड़क किनारे झाड़ियों में मिला नवजात, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
महराजगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव में झाड़ियों के बीच बोरे में मिले नवजात शिशु को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच जारी है।
आपरेशन कर भैंस की पशुचिकित्सक ने बचायी जान
Previous article
Next article

