जौनपुर। जफराबाद विधानसभा निवासी आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला मीडिया प्रभारी एवं अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल उ.प्र. के प्रदेश संगठन मंत्री अतुल कुमार तिवारी ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। गुरुवार की रात, जैसे ही अतुल तिवारी को सूचना मिली कि एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज को रक्त की सख्त जरूरत है, रात करीब 10बजे वे तत्काल जिला अस्पताल सदर पहुँचे और जरूरतमंद के लिए स्वत: रक्तदान किया। समाजसेवी ने ना केवल रक्तदान किया, यह आश्वासन दिया कि अगर और भी ब्लड की जरूरत पड़ेगी तो उपलब्ध कराया जाएगा। अतुल तिवारी ने कहा कि, ‘दीन-दुखियों की सेवा का संस्कार मुझे मेरे परिवार से मिला है। किसी का जीवन बचाना ही सबसे बड़ा धर्म है। ‘रक्तदान के लाभ पर दिया संदेशÓ समाजसेवी अतुल तिवारी ने युवाओं से रक्तदान की अपील करते हुए बताया कि इससे शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है, हृदय रोगों का खतरा कम होता है और नई ऊर्जा का संचार होता है।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
आधी रात को मसीहा बनकर जिला अस्पताल पहुँचे समाजसेवी अतुल तिवारी, किया रक्तदान



