Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरआदिवासी मुसहर समाज पीडीए समाज का महत्वपूर्ण अंग, उनका अधिकार सपा में...

आदिवासी मुसहर समाज पीडीए समाज का महत्वपूर्ण अंग, उनका अधिकार सपा में सुरक्षित

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र केराकत अन्तर्गत ग्राम कनूआनी में एस.जे.पब्लिक स्कूल में आदिवासी मुसहर सम्मेलन गिरजाशंकर मुसहर एवं हरिकेश यादव के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यासजी गोंड रहे। सम्मेलन में धरती आबा बिरसा मुंडा जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सपाजनों ने नमन किया। बतौर मुख्य अतिथि सम्मेलन को संबोधित करते हुए समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गौंड ने कहा कि आजादी के 78वर्षों बाद भी आदिवासी समाज अपने मूल अधिकारों से वंचित रहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पड़ा आंदोलन के माध्यम से आदिवासी अनुसार समाज का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। समाजवादी पार्टी  आदिवासियों एवं मुसहर समाज की हर लड़ाई लड़ने का काम करेगी। अध्यक्षता कर रहे। जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि एक माह के अंदर आदिवासी एवं मुसहर समाज को पीडीए आंदोलन से जोड़ने के लिए जनपद में यह दूसरा कार्यक्रम सफल रहा आदिवासी एवं मुसहर समाज अब अपने हक अधिकारों की लड़ाई समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में लड़कर हासिल करेगा। सम्मेलन को विधायक तूफानी सरोज पुर जिला अध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में आदिवासी एवं अनुसार समाज के माताएं बहने एवं पुरुष उपस्थित रहे। इस आशा की सूचना जिला महासचिव आरिफ हबीब ने दी है।