Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआत्ममंथन से आत्मोन्नति की ओर 78वां वार्षिक समागम

आत्ममंथन से आत्मोन्नति की ओर 78वां वार्षिक समागम

जौनपुर। निरंकारी मिशन का 78वां वार्षिक निरंकारी संत समागम 31 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा (हरियाणा) में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष समागम की मूल प्रेरणा ‘आत्ममंथन’ है, जो आत्मचिंतन एवं आंतरिक जागरूकता को प्रेरित करने वाली एक सकारात्मक पहल के रूप में उभरेगी। यह जानकारी देते हुए स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि लगभग 650एकड़ क्षेत्र में आयोजित इस भव्य आध्यात्मिक समागम में भारत ही नहीं, अपितु विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं विशिष्ट अतिथि सहभागी होंगे। जो श्रद्धालु किसी कारणवश समागम स्थल पर उपस्थित नहीं हो सकेंगे, वे निरंकारी मिशन की वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल के माध्यम से इस दिव्य आयोजन का सीधा प्रसारण देख सकेंगे और इस आध्यात्मिक पर्व से जुड़कर आनंद प्राप्त करेंगे। निरंकारी समागम कमेटी के कॉर्डिनेटर श्री जोगिन्दर सुखीजा ने जानकारी दी कि लंगर (भोजन), कैंटीन, शौचालय, यातायात, चिकित्सा, एम्बुलेंस, पार्किंग, सुरक्षा व रहने आदि की विस्तृत व्यवस्थाओं सहित समस्त आवश्यक सेवाओं की जिम्मेदारी लगभग 1 लाख सेवादार पूरी निष्ठा और सेवा-भावना से निभा रहे हैं। यह सेवाभाव ही संत निरंकारी मिशन की विशेष पहचान है, जो समर्पण और अनुशासन की भावना को दर्शाता है। संत समागम के चारों दिन दोपहर 3:00 से रात्रि 9:00 बजे तक भक्ति और ज्ञान से परिपूर्ण मुख्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। हर वर्ष की भांति, इस वर्ष भी पत्रिका विभाग द्वारा नए सदस्यों के पंजीकरण हेतु समागम स्थल पर एक विशेष कार्यालय स्थापित किया जाएगा। कचरा निपटान प्रबंधन-समागम स्थल पर स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कचरे के निपटान हेतु भी उचित व्यवस्था की गई है।