Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महिलाएं की सबसे बड़ी भूमिका : सुमन...

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महिलाएं की सबसे बड़ी भूमिका : सुमन सिंह

जौनपुर। गुरूवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित महिला सम्मेलन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमन सिंह ने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सबसे बड़ी भूमिका होती हैं। आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और सरकार भी उन्हें सशक्त बनाने के लिए लगातार योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।

इस दौरान सभी उपस्थित महिलाओं से आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पत्र भी भरवाया गया और महिलाओं को स्वदेशी सामान उपयोग की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को पूर्व विधायक सुषमा पटेल, जिला प्रवासी सुनिता मिश्रा,ब्लॉक प्रमुख गोपेश यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ.अजय कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम का संचालन रिशु सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिला मंत्री मीना पटेल, वंदना पटेल,अनुपमा राय, सोनीया गिरी, उषा किरन, रीतू पटेल, जूही सिंह सहित भारी संख्या में महिलाएं व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।