- 14 मोबाइल, 21720 रुपये व चिट बरामद, गए जेल
जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार थाना व एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने आइपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने के नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से मोबाइल, नकदी व सट्टेबाजी से संबंधित उपकरण आदि मिले हैं। एएसपी (सिटी) बृजेश कुमार गौतम ने बताया कि मिले सुराग पर लाइन बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा, एसओजी प्रभारी मनोज सिंह व सर्विलांस प्रभारी राम जन्म यादव की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की रात माध्यमिक विद्यालय देवचंदपुर परिसर में छापेमारी की। मौके पर आइपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने के नौ आरोपितों को धर दबोचा। इनके पास से 21,720 रुपये, सट्टेबाजी से संबंधित चिट, 14 मोबाइल, दो डोमेन व कलाई घड़ी बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपितों में कोतवाली के अहियापुर के रोहित साहू, वाजिदपुर (उत्तरी) के विकास सिंह, भंडारी के शिवांशु सिंह, यशदीप यादव उर्फ सौरभ, जमीन अब्दुल खैर (सुक्खीपुर) के सिद्धार्थ यादव उर्फ रिंकू, लाइन बाजार रामदासपुर के आशीष कुमार गुप्ता उर्फ मोनू, देवचंदपुर के सौरभ गुप्ता, सरायख्वाजा पदुमपुर के अखिलेश प्रकाश मौर्या उर्फ सिंटू व लखनऊ के इंदिरा नगर सजन बाजार निवासी सूरज सिंह हैं। जुआ एक्ट व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों का चालान कर दिया।


