जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज में तैनात डिप्टी सीवीओ डाक्टर लाल रत्नाकर सिंह द्वारा अपने उच्चाधिकारी से फोन पर अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में सीवीओ जौनपुर द्वारा लिखित रूप से पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। बताया जाता है कि सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजना नन्दिनी कृषक समृद्ध योजना की प्रगति के बारे में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ.परमहंस राय द्वारा फोन पर गुरुवार को उक्त डिप्टी सीवीओ से जानकारी मांगी गई। उस दौरान डिप्टी सीवीओ द्वारा अपने उक्त उच्चाधिकारी से फोन पर अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया गया। जिसे गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को ही पशु मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राय द्वारा पत्र जारी कर शासकीय कार्य में उदासीनता और आदेशों की अवहेलना के साथ ही अशोभनीय शब्दों के प्रयोग के लिए लिखित रूप से स्पष्टीकरण मांगा है। जिसकी सूचना जिले के उच्चाधिकारियों समेत शासन तक को भेज दिया गया है। फिलहाल इस घटना को लेकर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
― Advertisement ―
नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में मां-बेटा गिरफ्तार
खुटहन। एक गांव की किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मुकदमे में प्रकाश में आए आरोपित मां-बेटा को थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार...