Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, एक देशी तमंचा व कारतूस बरामद

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, एक देशी तमंचा व कारतूस बरामद

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आरोपी से एक कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान यशबीर सिंह के रूप में हुई है। वह सिकरारा थाना क्षेत्र के रीठी गांव का रहने वाला है। यशबीर की उम्र लगभग 20 वर्ष है। राजेश कुमार सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। 24 सितंबर 2025 को शिकायतकर्ता की मदद से आरोपी को पकड़ा गया। चंदवक थाने में आरोपी के खिलाफ आर्मस एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी में कांस्टेबल अंकुर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।