Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअर्टिका कार व स्कार्पियो की टक्कर में पांच घायल, तीन की हालत...

अर्टिका कार व स्कार्पियो की टक्कर में पांच घायल, तीन की हालत गम्भीर

जौनपुर धारा,सिकरारा। बक्शा थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार के समीप प्रयागराज मार्ग पर मंगलवार की देर रात्रि अर्टिका कार एवं स्कार्पियो की टक्कर में कार सवार कुल पांच लोग घायल हो गए। गम्भीर रूप से घायल तीन लोगों के बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के समीप रात करीब 1:30बजे जंघई बाजार निवासी मठोई गांव निवासी अर्टिका कार सवार 28वर्षीय सुनील कुमार यादव, 30वर्षीय मंजू यादव, 10वर्षीय अदिति, 15वर्षीय साक्षी यादव, 12वर्षीय शिवम यादव सिटी स्टेशन से उतरकर अपने घर जा रहें थे। कार सवार लोग जैसे ही फतेहगंज बाजार के समीप एक ढाबे के पास पहुँचे सामने से आ रही स्कार्पियो चालक अपनी कार को अचानक मोड़ दिया। उसी समय पहुँची अर्टिका कार स्कार्पियो से जा टकराई। टक्कर होते ही कार में चीख पुकार मच गई। बाजार में ही मौजूद पुलिसकर्मियों एवं ग्रामीणों ने पहुँच कार सवार घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुँची 108नम्बर एम्बुलेंस सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Share Now...