Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअर्जेंटीना को 36 साल बाद फिफा वर्ल्ड पर जिताने वाले मेसी पर...

अर्जेंटीना को 36 साल बाद फिफा वर्ल्ड पर जिताने वाले मेसी पर छप्पर फाड़कर बरसेगा पैसा

फीफा वर्ल्ड कप के दौरान पूरी दुनिया में फुटबॉल का खुमार बढ़-चढ़कर बोला। इसके फाइनल में अर्जेंटीना ने फ़्रांस को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। पूरे फाइनल मैच के दौरान जिस खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा हुई, वो थे स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी, जिन्होंने अपने दम 36 साल बाद एक फिर से अर्जेंटीना का विश्व विजेता बनने का सपना पूरा किया। एक स्टार खिलाड़ी होने के साथ-साथ मेसी का नाम दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलरों की लिस्ट में आता है। आज हम अपने इस लेख में आपको मेसी की कमाई और संपत्ति के बारे में पूरी जानकारी देंगे। विश्व कप के बाद उन पर इनामों की बरसात होने वाली है। आमतौर पर मशहूर खिलाड़ियों की संपत्तियों के बारे में कई कहानियां चलती हैं और अक्सर केवल इसके बारे में अनुमान लगाया जाता है, लेकिन मेसी एक बड़े खिलाड़ी हैं और उनका कई फुटबॉल क्लबों से अनुबंध है। इस कारण उनके पास अकूत संपत्ति है। फोर्ब्स की रिपोर्ट की मानें तो मई 2021से लेकर मई 2022 तक मेसी की कुल कमाई करीब 130मिलियन डॉलर रही है। उनकी कमाई में 75 मिलियन डॉलर की ऑन फील्ड और ऑफ फील्ड 55 मिलियन डॉलर की राशि शामिल हैं। वहीं, पूरी दुनिया में मशहूर होने के कारण मेसी की कमाई का एक बड़ा हिस्सा विज्ञापनों के भी आता है। अमीर खिलाड़ी होने के साथ मेसी बेहद लक्जरी लाइफ जीते हैं। मेसी का एक सी-फेसिंग शानदार बंगला है, जिसमें इंटरनेशनल साइज का फुटबॉल फील्ड भी है। मेसी की सुरक्षा को देखते हुए इसे नो फ्लाइंग जोन में रखा गया है। कोई भी विमान इसके ऊपर से नहीं निकल सकता है।