Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअंतर्राष्ट्रीयअमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स गे क्लब में 23 लोगों को गोली मारी...

अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स गे क्लब में 23 लोगों को गोली मारी गई

अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स गे क्लब में रविवार को गोलीबारी हुई है. इसमें 23 लोगों को गोली मारी गई, जिसमें 5 की मौत हो गई है. बीएनओ न्यूज ने ये जानकारी दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलोराडो स्प्रिंग्स के एक गे नाइट क्लब में रविवार रात को एक बंदूकधारी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी.

इस मामले की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन वीडियो में क्लब क्यू के बाहर सड़कों पर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती और एंबुलेंस दिखाई दे रही हैं. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस घटना में कई लोगों को गोली लगी है और कई मौतें हुई हैं. क्लब क्यू- जहां घटना हुई वह खुद को गे एंड लेस्बियन नाइटक्लब बताता है.  यह हमला ट्रांसजेंडर डे ऑफ रिमेंबरेंस (टीडीओआर) पर हुआ है. ट्रांसफोबिया के परिणामस्वरूप मारे गए किसी भी व्यक्ति को याद करने के लिए 20 नवंबर को हर साल इसे मनाया जाता है. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बंदूकधारी ने एक स्नाइपर राइफल का उपयोग करके इस वारदात को अंजाम दिया है. बंदूकधारी के मकसद और गोलीबारी में घायल हुए लोगों की संख्या के बारे में जानकारी अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है. आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. अमेरिका में इस तरह की वारदात बढ़ती जा रही हैं. इससे पहले बीती 16 नवंबर को कोलंबिया के क्लब रोज गोल्ड में भी गोलीबारी हुई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी.

Share Now...