Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरअब किसी पर निर्भर नहीं, अपनी ताकत से आगे बढ़ रहा भारत...

अब किसी पर निर्भर नहीं, अपनी ताकत से आगे बढ़ रहा भारत : अनामिका चौधरी

जौनपुर। भाजपा के सीहीपुर कार्यालय पर आयोजित आत्मनिर्भर भारत प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया ने की और मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी उपस्थित रहीं। सर्वप्रथम कार्यक्रम का सुभारंभ पार्टी के पुरोधा पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। उसके बाद वंदेमातरम गीत गाकर। इस कार्यक्रम में जौनपुर के व्यवसायी, शिक्षाविद, चिकित्सक, इंजीनियर, महिला उद्यमी और युवा प्रोफेशनल्स बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नीति नहीं, बल्कि यह भारत की नई पहचान है। एक ऐसा भारत जो अपनी जरूरतों के लिए किसी दूसरे देश पर निर्भर नहीं रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में आत्मनिर्भर भारत अभियान चला रही है। इसके तहत सभी जिला मुख्यालयों पर बैठकें की जा रही हैं, जहां लोगों को यह संकल्प दिलाया जा रहा है कि हम स्वदेशी वस्तुएं अपनाएंगे और वोकल फॉर लोकल बनेंगे जैसा कि प्रधानमंत्री की सोच है, साल 2047तक हमारा देश आत्मनिर्भर बने, इसी दिशा में हम सभी को मिलकर काम करना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है, वहीं केंद्र सरकार ने छोटे व्यापारियों, स्टार्टअप्स और स्थानीय उद्योगों को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। इससे न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था भी तेजी से आत्मनिर्भर बन रही है, आज भारत विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है। हमारे पड़ोसी देश और विदेशी ताकतें भारत की प्रगति देखकर चकित हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह अभियान भारत की आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ाने, रोजगार के अवसर पैदा करने और वैश्विक मंच पर देश की स्थिति को मजबूत करने के लिए शुरू किया गया है आज भारत चौतरफा विकास कर रहा है और भारत के आस पड़ोस के जो देश हैं। लगातार भारत की समृद्धि को देखकर यह सोच रहे हैं कि किस प्रकार हम या विदेशी ताकत भारत पर अपना नियंत्रण कर सकें परंतु नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब ऐसा संभव नहीं है। सुरेन्द्र सिंघानिया ने कहा आत्मनिर्भर भारत अभियान का उद्देश्य केवल उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि ‘मेड इन इंडियाÓ की सोच को मजबूत बनाना है। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना, एमएसएमई सेक्टर को सशक्त बनाना और नवाचार को प्रोत्साहित करना है। इस अभियान की मुख्य दिशा है, आत्मनिर्भर भारत से देश के ग्रामीण इलाकों में भी नए अवसर बन रहे हैं। कारीगर, बुनकर और छोटे उद्यमी अब अपनी पहचान बना रहे है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव ने की। उक्त अवसर पर पीयूष गुप्ता, चेयरमैर मनोरमा मौर्य, रामसूरत मौर्य, आमोद सिंह, राधे रमन जायसवाल, अनिल गुप्ता, कृष्ण कुमार जायसवाल, अमर जौहरी, विमल भोजवाल, घनश्याम यादव, जितेंद्र मिश्र, सुरेन्द्र मिश्र, कमलेश निषाद, सुजीत सिंह, सारिका सोनी सहित आदि उपस्थित रहें।

Share Now...