― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअपर पुलिस अधीक्षक ने किया बैरकों का निरीक्षण

अपर पुलिस अधीक्षक ने किया बैरकों का निरीक्षण

  • परेड ग्राउंड में ली सलामी, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार गौतम द्वारा पुलिस लाइन्स परेड ग्रांउड में मंगलवार को परेड की सलामी ली गयी। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने भोजनालय, शस्त्रागार, बैरकों आदि का निरीक्षण कर रखरखाव व सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया। वहां सफाई के निर्देश दिए। शस्त्रागार में रखे शस्त्रों का रखरखाव तथा क्वार्टर गार्ड में लगे इमरजेंसी हार्न को भी चेक किया तथा ड्यूटी रजिस्टर भी चेक किया। उन्होंने मेस में भोजन की गुणवत्ता भी देखी। गणना व जीडी कार्यालय समेत ड्यूटी रजिस्टर को देख प्रतिसार निरीक्षक को क्रमवार ड्यूटी लगाने को कहा। स्टोर को चेक करते हुए साज सज्जा के समान के रखरखाव को देखा। बैरक एवं पुलिस लाइन की सफाई को देखा गया व संबंधित को निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक अनुपम सिंह के साथ मिलकर वृक्षारोपण भी किया। कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए वृक्षारोपण बहुत जरूरी है। वृक्षारोपण ना होने से बहुत सारी बीमारियां पनप रही हैं। वृक्षारोपण से पर्यावरण को बैलेंस बनाने में मदद मिलती है। सभी को चाहिए कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं।

Share Now...