Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों महिलाएं : प्रभारी निरीक्षक

अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों महिलाएं : प्रभारी निरीक्षक

  • मिशन शक्ति के दीदी अभियान के तहत खुदौली में छात्राओं को किया गया जागरूक

जौनपुर धारा, खेतासराय। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जागरूकता अभियान के क्रम में गुरुवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में खेतासराय-खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में महिलाओं और छात्राओं को गोष्ठी के माध्यम से व पम्पलेट बांटकर जागरूक किया गया। मिशन शक्ति के दीदी अभियान के तहत गुरुवार की सुबह खुदौली में आयोजित जागरूकता अभियान के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एसएचओ राजेश यादव ने बताया कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सरकार बेहद गम्भीर है। महिला अपराध की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाएं जा रहे है। अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। यदि किसी के साथ कोई बदतमीजी  या किसी तरह से परेशान किया जा रहा है तो निसंकोच 1090, 112, 108, 1076 आदि हेल्प लाइन नंबर पर तत्काल शिकायत कर सकती है। शिकायत करने वाले का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा। महिला सम्बंधित शिकायत को प्रभावी तरीके से निस्तारण किया जा रहा है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। अंत में जागरूकता के लिए महिला कांस्टेबल आकांक्षा ने पम्पलेट वितरित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय, एनसीसी अधिकारी राजेश यादव, विनोद मिश्रा, रेखा यादव व एन्टी रोमियों स्क्वायड की टीम उपस्थित रही।