Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरअन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित

अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित

जौनपुर धारा,जौनपुर। उत्तर प्रदेश में एक्शन एड कर्नाटक प्रोजेक्ट ने अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय सम्मेलन एवं अभियान की शुरुआत का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एक्शन एड कर्नाटका प्रोजेक्ट लीड जौनपुर से महाजन अली ने बताया कि आज का दिन श्रमिकों के अधिकारों और योगदान को याद करने का एक महत्वपूर्ण दिन है, इस दिन को याद कर हम अपने देश और दुनिया में श्रमिकों के संघर्षों को सम्मानित करते हैं साथ यह भी बताया कि जब हम मजदूर शब्द बोलते हैं तो लोगो का ध्यान तुरंत एक पुरुष पर जाता है। लेकिन कहीं न कहीं आज कितने बड़े पैमाने पर मशीनीकरण हो गया है फिर भी मजदूरी करने वाले महिला मजदूरों की कमी नहीं है। लेकिन विषम परिस्थितियों में भी मजदूरी कर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर जिला जज प्रशांत कुमार सिंह, श्रमायुक्त श्रम विभाग देवव्रत यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मान सिंह, अध्यक्ष संजय उपाध्याय बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  पैनल लॉयर देवेंद्र कुमार यादव द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं और कानूनी जानकारियों से मजदूरों को अवगत कराया गया। किशोरी समूह द्वारा बाल मजदूरी एवं जलवायु परिवर्तन होने वाले प्रभाव को चार्ट पेपर पर चित्र के माध्यम से सबको अवगत कराने का प्रयास किया गया। सद्भवाना एकता मंच संगठन के अध्यक्ष राजदेव द्वारा मजदूरों के विभिन्न प्रकार के समस्याओं को अवगत कराते हुए श्रमायुक्त को मांग पत्र सौंपा गया। एक्शन एड और एक्शन एड प्रोग्राम कम्युनिटी लीडर बीनू जी द्वारा बताया गया है। मजदूरों के साथ अन्याय करने वालों के ऊपर कठोर से कठोर कारवाई होनी चाहिए।