- गंभीर रूप से हुआ घायल, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर का मामला
जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर में जौनपुर से जा रहे एक बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर पीछे से खड़े ट्रक में टक्कर मार दी जिससे गिरकर वह गंभीर र्रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी और एंबुलेंस की सहायता से उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। कलापुर गांव निवासी कन्हैया लाल राजभर पुत्र श्रीराम राजभर जौनपुर आरटीओ ऑफिस से बाइक का लाइसेंस बनवाकर घर जा रहा था कि रास्ते में जपटापुर के पास खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी और एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय भेज दिया।



