Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअध्यक्ष गोविंद और महामंत्री ऋषभ ने संभाली जिम्मेदारी

अध्यक्ष गोविंद और महामंत्री ऋषभ ने संभाली जिम्मेदारी

मुंगराबादशाहपुर। दुर्गा क्लब चौकी समिति की एक बैठक संरक्षक गौरव जायसवाल के आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया। नवनियुक्त पदों में गोविंद जायसवाल अध्यक्ष, गौरव जायसवाल संरक्षक, ऋषभ जायसवाल महामंत्री, आदित्य कोषाध्यक्ष, सौरभ जायसवाल संगठन मंत्री और अंकुर जायसवाल मंत्री चुने गए। नवनियुक्त अध्यक्ष गोविंद जायसवाल ने कहा कि पदाधिकारीयों द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। इस बार मुंगरा बादशाहपुर के ऐतिहासिक भरत मिलाप पर भारतीय संस्कृति की ओत-प्रोत धार्मिक चौकी निकाली जाएगी, जिसमें भगवान का अश्लील चित्रण व नृत्य नहीं होगा। ‘बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी बातें रखीं और भरत मिलाप के आयोजन को सफल बनाने के लिए चर्चा की। इस अवसर पर गोपाल जयसवाल, ऋषभ, सौरभ जायसवाल, गुड्डू मिश्रा, अंकुर जायसवाल, सोनू जायसवाल,ऋषिकेश सिंह, तुषार,रुद्र, रोहन,वंश जायसवाल, मन्नू जायसवाल कृष्णा जायसवाल व सोनू आदि लोग मौजूद रहे।