- तीन अध्यक्ष व तीन महामंत्री पद के लिये हुआ नामांकन
- नामांकन के पहले व आखिरी दिन तक विभिन्न पदों के लिये कुल 29 नामांकन पत्र दाखिल
जौनपुर धारा, मछलीशहर। अधिवक्ता समिति चुनाव के लिये नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हुई। नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी पदों के लिये कुल 20 नामांकन पत्र दाखिल हुये। अध्यक्ष पद के लिये प्रेम बिहारी यादव, राम आसरे द्विवेदी, रघुनाथ प्रसाद गौतम, महामंत्री पद पर वेद प्रकाश श्रीवास्तव, बनवारी राम मौर्य, नन्द लाल यादव ने नामांकन किया। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद पर रमेश चंद्र यादव बाबा, कृष्ण चंद शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नागेंद्र बहादुर पटेल, जय प्रकाश दूबे, उपाध्यक्ष पद पर अनुराग सिन्हा, जितेंद्र प्रताप यादव, कमलेश कुमार सिंह, राजेश कुमार कनिष्ठ उपाध्यक्ष रतन लाल गुप्ता, शिवसागर पाल, अनुपम यादव, संयुक्त सचिव प्रकाशन राजेश पटेल, संयुक्त सचिव पुस्तकालय कमला कान्त यादव, संयुक्त सचिव प्रशासन सन्तोष कुमार यादव, आय-व्यय निरीक्षक हरी लाल सरोज, कार्यकारिणी सदस्य 15 वर्ष से अधिक पद पर अतुल कुमार श्रीवास्तव, प्रभाकर दूबे, रमाशंकर पटेल, महाबली यादव, कार्यकारणी सदस्य 15 वर्ष से कम अवनीश कुमार उमर वैस्य ने नामांकन किया। एलर्स कमेटी/चुनाव समिति के सदस्य दिनेश चंद्र सिन्हा, केदार नाथ यादव, आरपी सिंह, जगदंबा प्रसाद मिश्रा, अशोक कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में शनिवार को भी नामांकन प्रक्रिया 11 बजे से 3 बजे तक शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।


