जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की एक बैठक बार के अध्यक्ष कंसराज यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहाकि उप जिलाधिकारी के न्यायालय में पत्रावलियोंं का रखरखाव ठीक नहीं है। यदि कोई अधिवक्ता तत्काल किसी फाइल का मुआयना करना चाहता है वह मिलती नहीं है। नोटिस सम्मन पत्रावली में लगाया जाता है उसे समय से चपरासी के पास नहीं भेजा जाता है जिससे तामिला होने में 6 महीने भी लग जाते हैं। नकल भी समय से नहीं मिलती है। अधिवक्ता और वादकारी दोनों परेशान होते हैं। उप जिलाधिकारी के न्यायालय का कब तक बहिष्कार किया जाएगा जब तक की पत्रावली का रखरखाव और सारी व्यवस्था ठीक नहीं हो जाती है। इस मौके पर बार के महामंत्री देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, पूर्व महामंत्री बीएल यादव और चंद्रेश यादव, अशोक कुमार उपाध्याय, हरीश चंद्र तिवारी, दीनानाथ मिश्र, अखिलेश श्रीवास्तव, अशोक कुमार गुप्ता सहित अनेक अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायालय का किया बहिष्कार
Previous article
Next article


