Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअधिक भूसा दान करने वालों को डीएम ने किया सम्मानित

अधिक भूसा दान करने वालों को डीएम ने किया सम्मानित

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी कक्ष में सबसे अधिक भूसा दान करने वाले समाजसेवियों और ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 4 दिन के भीतर जनपद में लगभग 7000कुंतल भूसा दान द्वारा संग्रहित किया गया। जनपद में दान के माध्यम से करीब 30000कुंतल भूसा संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है। जिसे इस महीने के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी कार्य करने वाले ज्ञान प्रकाश सिंह ने 251 कुंतल, उमाशंकर सिंह के द्वारा 30कुंतल, गया प्रसाद अग्रहरी के द्वारा 30कुंतल, जय हिंद के द्वारा 22कुंतल और धर्मेंद्र यादव के द्वारा 15कुंतल भूसा दान देने पर जिलाधिकारी ने समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि शिवा सिंह और उमाशंकर सिंह, गया प्रसाद अग्रहरी, जय हिंद यादव और धर्मेंद्र यादव को  सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने जनपद के सक्षम लोगों से अपील किया है कि इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और अधिक से अधिक भूसा दान करें जिससे जनपद के गौशालाओं में पर्याप्त मात्रा में चारे की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।