― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअत्यधिक हिट ठंडा करने के लिए पावर हाउस पर लगाए गए कूलर

अत्यधिक हिट ठंडा करने के लिए पावर हाउस पर लगाए गए कूलर

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा स्थानीय पावर हाउस में लगे बड़े ट्रांसफार्मर अत्यधिक गर्मी से हिट हो रहे हैं। ऐसे ट्रांसफार्मर में कोई कमी ना आए इसे देखते हुए स्थानीय विद्युत विभाग ने ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए बड़े-बड़े कूलर मंगवाकर लगाए गए जिससे वह ठंडा हो और ट्रांसफार्मर के रेडी वाटर में पानी डालकर उसे ठंडा किया जा रहा है। उसमें ट्रांसफार्मर के पास कूलर लगाए गए, जिसमें ट्रांसफार्मर ठंडा रहे और विद्युत आपूर्ति करने में कोई बाधा उत्पन्न ना हो। एसडीओ पन्नालाल ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण विद्युत सप्लाई चालू होने के दौरान उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर भी अधिक गर्म हो रहे हैं इसको ठंडा करने के लिए कूलर लगाए गए है। जिससे विद्युत व्यवस्था कोई बाधा उत्पन्न ना हो सके भीषण गर्मी में तापमान 43डिग्री जो आग की तरह झुलसने वाली गर्मी का असर व्िाद्युत उपभोक्ताओं के ऊपर भी पहुंच गया। ट्रांसफार्मर का तापमान 80डिग्री पहुंचने के कारण उसे ठंडा रखने के लिए कूलर लगाया गया है, इन दिनों भीषण वाली गर्मी का असर अब विद्युत के उपकरणों पर भी पहुंच गया। विद्युत विभाग के बड़े संसाधनों यानी पावर हाउस ट्रांसफार्मर का टप्रेचर गर्मी के कारण इतना हाई हो गया की ठंडी हवा और ठंडी पानी की छिड़काव से उसे डाउन करने की कोशिश की जा रही है।

Share Now...