― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअण्डर ग्राउण्ड बिजली बॉक्स के करंट की चपेट में आई गाय की...

अण्डर ग्राउण्ड बिजली बॉक्स के करंट की चपेट में आई गाय की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के तमाम क्षेत्रों में इन दिनों अण्डर ग्राउण्ड बॉक्स जर्जर अवस्था में किसी बड़े हादसे का इन्तजार कर रहा है। वैसे तो इनकी चपेट में आने के पहले ही कई जानवरों की जान जा चुकी है और गुरूवार को मियांपुर क्षेत्र में बिजली के अण्डर ग्राउण्ड बॉक्स में करंट उतरने से चपेट में आई गाय की मौके पर मौत हो गई है। हालांकि बेजुबान जानवरों के मरने पर लोगों को थोड़ा अफसोस तो होता है, लेकिन उसके एवज में कोई कठोर कदम नहीं उठाया जाता है। डर तो इस बात का भी है कि जानवरों के साथ हो रहे इस मौत के खेल के बीच कहीं इंसानो को भी खामियाजा न भुगतना पड़ जाये। कहा जा रहा है कि अपनी जान देकर बेजुबान गाय ने कई जानें बचाई है। हाइडिल से थोड़ी दूर ही मियांपुर मोहल्ले में अंडरग्राउंड बिजली के बॉक्स में करंट आने से एक गाय की मौत होने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मियांपुर इलाक़े में सुबह जहां यह हादसा हुआ वहां ढेर सारे मकान व दुकान है। ऐसे में गाय की दर्दनाक मौत के बाद इलाक़े में दहशत है क्योंकि अगर कोई इंसान बिजली के इस बॉक्स से स्पर्ष करता तो शायद हादसा बड़ा हो सकता था। चिंताजनक बात यह भी है कि बिजली विभाग इसे नगर निगम की गलती बता रहा है और स्थानीय का कहना है कि हादसा बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ है। लेकिन सच्चाई यह भी है कि दोनों विभागों के बीच झेल क्षेत्र की जनता रही है। इस तरह की घटना केवल मियांपुर हुई है लेकिन इसी तरह का मामला समूचे नगर देखा जा रहा है।

Share Now...