Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

चौबीस घंटे में 23 सेंमी बढ़ा घाघरा का जलस्तर

आजमगढ़। सगड़ी तहसील के उत्तर में बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर 24 घंटे में 23 सेंटीमीटर बढ़ गा है। बनबसा बैराज से गुरुवार...
Homeअपना जौनपुरअटेवा ने जलाया यूपीएस की प्रतियां, कर्मचारी लामबंद

अटेवा ने जलाया यूपीएस की प्रतियां, कर्मचारी लामबंद

जौनपुर धारा,खुटहन। सरकार द्वारा पुरानी पेंशन के बदले यूपीएस देने के विरोध में अटेवा/एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के निर्देश पर अटेवा खुटहन के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने मंगलवार को बीआरसी खुटहन पर ळझ्ए की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। यूपीएस ‘गो-बैक गो-बैक’ नारे के साथ अटेवा अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को हूबहू बहाल किया जाना चाहिए। यह कैसा लोकतंत्र है, जहां राजनेताओं और कुछ लोगों को पुरानी पेंशन और कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना लागू की जा रही है। जब तक सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नहीं मिल जाती तब तक अटेवा संघर्ष जारी रखेगा। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से विनय वर्मा, ध्रुव यादव राज कुमार यादव, हौसिला प्रसाद यादव, नवीन शर्मा, मेवा लाल यादव, विवेकानंद यादव, रविन्द्र गुप्ता, कृष्ण कमल वर्मा, जयहिंद यादव, देशबंधु गौतम, सरोज गौतम, दिलीप यादव, दिव्यांशु सिंह, दीपचंद सरोज, सुशील यादव, आनंद सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share Now...