― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरअज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर

मछलीशहर। जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। युवक का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। रविवार रात पूरा फगुई गांव निवासी शाहरुख 32 वर्ष पुत्र माहिर अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर स्थित उक्त गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उक्त युवक हाईवे पर दूर जा गिरा और सिर में गंभीर चोट आई। अगल-बगल के लोगो की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने युवक की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय का कहना है कि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।

माइनर अटैक से अब तत्काल नहीं होगी मौत

मछलीशहर। अधीक्षक डॉ.अजय सिंह ने बताया कि सीएचसी में हार्ट अटैक से बचाव के इंजेक्शन उपलब्ध है।अब सीएचसी में हार्ट अटैक की स्थिति में  बचाव का इंजेक्शन लगाने के बाद ही डाक्टर जिला अस्पताल रेफर करेगे। टेनेटिलेक्स दवा का इंजेक्शन लगने के बाद एक से डेढ़ घंटे तक मरीज सुरक्षित रहेगा। यह इंजेक्शन महंगा होने के कारण उपलब्ध नहीं था जो अब सीएचसी में उपलब्ध हो गया हैं।

गणपति पूजा महासमिति ने बैठक में सामुहिक विवाह की सराहना की

जौनपुर। श्री गणपति पूजा महासमिति की विशेष बैठक पंजाबी मार्केट स्थित महासमिति के कैंप कार्यालय में दीपक जावा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें आगामी 07दिसम्बर को सामाजिक संस्था जेब्रा फाउंडेशन द्वारा आयोजित सर्वधर्म सामूहिक विवाह एवं दहेज उन्मूलन पर चर्चा की गयी। जिसमें सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया कि जेब्रा फाउंडेशन द्वारा कराए जा रहे इस पावन अनुष्ठान का महासमिति द्वारा पूर्ण रूप से समर्थन किया जाएगा एवं इसको सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर महासमिति के मुख्य संरक्षक पं.अवधेश चतुर्वेदी, संरक्षक अरशद कुरैशी, मुख्य ट्रष्टी संजीव यादव एडवोकेट, संयोजक नवीन सिंह बसगोती, महासचिव पवन दुबे ने अपना विचार व्यक्त करते हुये उक्त आयोजन की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में सुधार आएगा और खर्चीली शादी पर भी अंकुश लगेगा। वक्ताओं ने आम जनमानस से भी सहयोग की अपील किया। बैठक का संचालन कोषाध्यक्ष विशाल खत्री विशु ने किया। इस अवसर पर आनंद उपाध्याय, आनंद अग्रहरि, प्रिंस सेठ,आशीष बोस, शशिकेश साहू, प्रमोद ओमर,पीडी विश्वकर्मा,चंद्रेश यादव,अजय यादव, सुमित अग्रहरि, सुधांशु विश्वकर्मा,अभिषेक सेठ गोल्डी,मनीष वर्मा,रंजीत गुप्ता,अर्जुन पंजाबी,राकेश सेठ,आदि लोग उपस्थित रहे।

इंस्टाग्राम से हुआ प्यार, प्रेमी के साथ फरार हुई दो बच्चों की माँ

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के बसीरपुर गांव की एक शादीशुदा दो बच्चों की माँ को इंस्टाग्राम से प्यार हो गया और वह घर से भाग गयी। वह अपने छोटे बच्चे को भी लेकर गयी है।

जानकारी के अनुसार बसीरपुर गांव निवासी हिपी लाल ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री  सीता देवी की शादी बदलापुर में हुई थी। सीता के दो पुत्र है। बड़ा पुत्र नौ वर्ष तथा दूसरा पांच वर्ष का है। सीता कुछ दिन पहले मायके आयी थी। कुछ दिन पूर्व पड़ोस के एक व्यक्ति के लड़की का देवर शिवम कुमार निवासी इनामीपुर थाना बदलापुर आया था। उससे सीता का इंस्टाग्राम से प्रेम सम्बंध बन गया। कुछ दिन बाद 25 सितंबर को सीता अपने प्रेमी शिवम के साथ घर से छोटे वाले पुत्र को लेकर भाग गई। उसका पति अभी भी पत्नी के आने का इंतजार कर रहा है। पुलिस भी खोजबीन में लगी है। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि बालिग है तहरीर पड़ी है खोजबीन की जा रही है। उचित कार्यवाही की जाएगी।

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, 4 घायल एक की हालत गम्भीर

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के चक गोपालपुर गांव में सुबह जमीनी  विवाद को लेकर जमकर कुल्हाड़ी, ईंट, पत्थर, लाठी, डंडे चले जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस उपचार के लिए चारों लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला ले गए चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

बता दें कि चक गोपालपुर गांव निवासी ओम प्रकाश यादव 50वर्ष पुत्र स्व.राम दुलार यादव जमीनी विवाद को लेकर विपक्षियों ने सोमवार सुबह हमला बोलकर लाठी, डण्डा, ईंट, पत्थर, कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इसमें पिंकी यादव 25वर्ष पुत्री ओम प्रकाश यादव, सूरज यादव 23वर्ष पुत्र ओम प्रकाश यादव, घायल हो गये। पिंकी को गंभीर चोट लगने से हालत नाजुक बनी हुई है। परिजन उपचार के लिए प्राइवेट एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला ले गये जहां चिकित्सकों ने पिंकी की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बाकी लोगों का उपचार करके छोड़ दिया। ओम प्रकाश यादव ने बताया कि ये लोग मनबढ़ किस्म के हैं। 2वर्ष पूर्व भी जमीन को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमें पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी इसलिए इन लोगों द्वारा बार बार मार पीट दबाव बनाने का प्रयास करते हैं।

Share Now...