Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअखिलेश चन्द्र नए संयोजक व अखिलेश कुमार महामंत्री बने

अखिलेश चन्द्र नए संयोजक व अखिलेश कुमार महामंत्री बने

जौनपुर धारा, जौनपुर। शिव गोविंद महाविद्यालय के प्रांगण में अटेवा के जिला संयोजक चंदन सिंह के  नेतृत्व में ब्लॉक इकाई मछलीशहर का गठन किया गया। अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर के ब्लॉक इकाई मछलीशहर का चुनाव सम्पन्न हुआ। संगठन के अन्य पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से हुआ। जिला संयोजक चंदन सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर हम हमेशा आवाज बुलंद करते रहेंगे। पुरानी पेंशन बंद करके सरकार शिक्षकों के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रही है। ब्लॉक इकाई गठन होने के पश्चात शिक्षकों ने पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर नारा भी लगाया। ब्लॉक अध्यक्ष बक्सा लाल चन्द, मड़ियाहूं अध्यक्ष अरविन्द यादव, सिकरारा अध्यक्ष डॉ. कृपानिधि यादव जिला संगठन मंत्री संदीप यादव, नन्द लाल पुष्पक जिला सोशल मीडिया प्रभारी, अच्छे लाल यादव आदि शिक्षक कर्मचारियों ने पेंशन आंदोलन के पक्ष में अपने विचार रखे। संरक्षक राकेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चंद मौर्य, उपाध्यक्ष सत्येन्द्र पटेल, कोषाध्यक्ष महेंद्र नाथ मौर्य, समोद कुमार गुप्ता प्रवक्ता, अशोक कन्नौजिया संयुक्त मंत्री, नितिन वर्मा संगठन मंत्री, सार्जन कुमार मीडिया प्रभारी, जितेन्द्र यादव सोशल मीडिया प्रभारी, बृजभान सिंह मंत्री एवं बृजेश मौर्य तथा दिनेश बिन्द सदस्य कार्यकारिणी के पद पर चुने गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कोषाध्यक्ष त्रिभुवन नाथ यादव ने तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने किया। अंत में अिखलेश चन्द ने सभी के प्रति आभार जताया।

Share Now...