- प्रियांशू कुमारी और अरविन्द यादव ने पूरी की दस हजार मीटर की दौड़
जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत क्षेत्र के ग्राम घुरहूपुर में स्थित लालती कुमुदेश्वर महिला महाविद्यालय में बुद्धवार को पूर्वान्ह सवा नौ बजे आयोजित क्रास कन्ट्री रेस में प्रतिभाग करने आये धावकों ने दस हजार मीटर दौड़ में अपना दम खम दिखाते हुए निर्धारित दूरी को दौड़ते हुए पूरी कर विजेता ट्राफी और प्रशस्ति पर अपनी दावेदारी पेश किया। क्रास कन्ट्री रेस प्रतियोगिता में पहुँचे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने विजेता धावकों को जीत की ट्राफी देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि क्रास कन्ट्री रेस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष धावकों की कुल पन्द्रह टीमों ने भाग लिया। बालिका वर्ग में राजकीय महाविद्यालय सैदपुर, हड़िया पीजी कालेज प्रयागराज, समता पीजी कालेज सादात गाजीपुर, माँ दुर्गा गर्ल्स कॉलेज मूर्खा डोभी जौनपुर, राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ, लालती कुमुदेश्वर महिला महाविद्यालय की धावकों ने भाग लिया। वहीं पुरुष वर्ग में तिलकधारी पीजी कालेज, श्री गणेश राय पीजी कालेज कर्रा डोभी, पीजी कालेज गाजीपुर, राज कालेज, ठाकुर मतेश्वर सिंह पीजी कालेज जमालपुर, आदर्श ननकू राम महाविद्यालय रामगढ़ बरावा, लालती कुमुदेश्वर महिला महाविद्यालय, राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ, माँ दुर्गा गर्ल्स कॉलेज मूर्खा डोभी जौनपुर के धावकों ने भाग लिया। क्रास कन्ट्री प्रतियोगिता में दस हजार मीटर दौड़ में तिलकधारी महाविद्यालय में धावक अरविन्द यादव प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला धावकों में प्रियांशू कुमारी राजकीय महाविद्यालय सैदपुर गाजीपुर ने दस हजार मीटर की दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्रास कन्ट्री रेस में विजेता खिलाड़ियों के स्थान का पर्यवेक्षण डॉ. अच्छेलाल यादव व रामानन्द ने किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा, डॉ. दिनेश तिवारी, प्रमुख रामपुर राहुल सिंह, नगर पंचायत अधिकारी अनुपम सिंह, आशुतोष सिंह, अशोक दूबे, विजेंद्र तिवारी, आदर्श तिवारी, वृजेश तिवारी, संजय उपाध्याय, विनोद तिवारी, नवीन सिंह, दयाशंकर सिंह ‘कक्कू नेता’ संजय उपाध्याय, विपिन तिवारी, रत्नेश तिवारी, मुन्ना सिंह, शेखर, सतीष पाठक समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमुदेश्वरनाथ तिवारी ने तथा संचालन डॉ. जीपी पाठक प्राचार्य शारदा पीजी कालेज बदलापुर ने किया।



