बॉलीवुड फिल्म स्टार स्वरा भास्कर जल्दी ही अपने बॉयफ्रेंड फहाद अहमद संग शादी रचाने जा रही हैं। इस स्टार कपल ने बीते कुछ वक्त पहले ही कोर्ट मैरिज कर अपने रिश्ते के मुहर लगा दी थी। अब ये दोनों रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से शादी रचाने वाले हैं। अब हाल ही में अदाकारा स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर हल्दी सेरेमनी की झलक फैंस को दिखा दी है। जिसमें दोनों होली के रंगों के साथ-साथ हल्दी की रस्म को निभाते दिख रहे हैं। यहां देखें सामने आईं स्वरा भास्कर की हल्दी सेरेमनी की फोटोज।फिल्म स्टार स्वरा भास्कर ने अपने होने वाले पति फहाद अहमद के साथ ये तस्वीरें शेयर कर बताया है कि दोनों जिंदगी के सभी रंगों में साथ रंगने के लिए तैयार हैं। सामने आईं लेटेस्ट तस्वीरों में अदाकारा स्वरा भास्कर अपने होने वाले पति फहाद अहमद के साथ हल्दी की रस्म पूरी करने के बाद पोज करती दिखींअदाकारा स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की इन तस्वीरों में उन पर हल्दी के साथ-साथ होली के रंग भी लगे दिख रहे हैं। जिसमें दोनों बेहद खुश हैं। अदाकारा स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। ये तस्वीरें बयां कर रही हैं कि अदाकारा स्वरा भास्कर ने हल्दी की रस्म निभाने से पहले ही जमकर डांस किया था। जिसमें वो बेहद खुश दिखीं।मेहमानों के साथ क्लिक करवाई स्वरा-फहाद ने फोटोज फिल्म स्टार स्वरा भास्कर और सपा नेता फहाद अहमद ने अपनी हल्दी सेरेमनी के दौरान सभी मेहमानों संग तस्वीरें क्लिक करवाई थीं। रचने वाली है स्वरा भास्कर के हाथों में फहाद के नाम की मेहंदी जल्दी ही अदाकारा स्वरा भास्कर अपने बॉयफ्रेंड फहाद अहमद संग शादी करने वाली हैं। हल्दी सेरेमनी के बाद अब ये स्टार कपल मेहंदी सेरेमनी पूरी करेगा। वायरल हो रही हैं स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की फोटोजस्वरा भास्कर और फहाद अहमद की हल्दी सेरेमनी की फोटोज इस वक्त इंटरनेट की दुनिया में छाई हुई हैं। जहां लोग इस कपल को बधाई देने लगे हैं.
― Advertisement ―
होली के रंगों के बीच Swara Bhaskar ने लगा डाली हल्दी


