जौनपुर। आगामी होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को गौराबादशाहपुर थाना परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कस्बा गौराबादशाहपुर, भुइली, दुद्यौरा, धर्मापुर और गजना बाजार के नागरिकों व डीजे संचालकों ने भाग लिया। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने और अश्लील गाने न बजाने की सख्त हिदायत दी गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर डीजे सीज करने सहित कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सोशल मीडिया को लेकर भी पुलिस ने सतर्कता बरतने की अपील की। भड़काऊ, आपत्तिजनक पोस्ट या संदेश साझा करने वालों के खिलाफ तत्काल विधिक कार्रवाई की बात कही गई। बैठक में आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए दोनों पर्वों को शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की गई। इस दौरान नगर पंचायत के अधिकारियों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
होली और रमजान को लेकर सौहार्द बैठक, डीजे व सोशल मीडिया पर सख्त निर्देश
जौनपुर। आगामी होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को गौराबादशाहपुर थाना परिसर में महत्वपूर्ण...
होली और रमजान को लेकर सौहार्द बैठक, डीजे व सोशल मीडिया पर सख्त निर्देश



