Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहिंसा के खिलाफ महिलाएं स्वयं की बने आवाज : नीता वर्मा

हिंसा के खिलाफ महिलाएं स्वयं की बने आवाज : नीता वर्मा

  • राष्ट्रीय जेंडर अभियान के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय जेंडर अभियान के तहत ब्लाक बक्शा विकासखंड के सभागार में महिला शक्ति केंद्र की टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किया गया। उक्त कार्यक्रम में महिला शक्ति केंद्र की महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा द्वारा महिलाओं के लिंग असमानता के बारे में बताते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति हो रही हिंसा के खिलाफ महिलाओं को स्वयं आवाज उठानी चाहिए। इस पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि सरकार द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर जो कि महिला और बालिकाओं के लिए बनाया गया है जिसमें एक ही छत के नीचे उन्हें 5 सुविधाओं से लाभान्वित किया जाता है। इसी क्रम में जिला समन्वयक बबीता ने सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, बाल सेवा योजना सामान्य, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, वृद्धावस्था योजना के बारे में विस्तार से बताया। जिला समन्वयक प्रतिभा सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय जेंडर अभियान 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलाया जा रहा है जिसमें बालक और बालिका के प्रति हो रहे लिंग असमानता के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार इस लिंग असमानता को कम करने हेतु विभिन्न प्रयास कर रही है उसमें सबसे मुख्य महिलाओं व बालिकाओं हेतु सरकार द्वारा संचालित बालिकाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उसी प्रकार महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए कई टोल प्रâी नंबर जैसे 181 महिला हेल्पलाइन नंबर, 1090 विमेन पावर हेल्पलाइन नंबर, 1098 हेल्पलाइन नंबर, 112 तत्काल पुलिस सेवा टोल प्रâी नंबर चलाए जा रहे हैं, जिसकी सहायता से महिलाएं व बालिकाएं अपनी समस्या का समाधान पा सकती है। कार्यक्रम में समूह की महिलाएं व अन्य महिलाएं तथा बालिकाएं उपस्थित रही।