Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरहिंसा के खिलाफ महिलाएं स्वयं जागरूक हों : जितेन्द्र कुमार

हिंसा के खिलाफ महिलाएं स्वयं जागरूक हों : जितेन्द्र कुमार

  • प्राथमिक विद्यालय शीतला चौकियां में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित नई चेतना-पहल बदलाव की कार्यक्रम के अन्तिम दिन शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय शीतला चौकियां में रचना विशेष विद्यालय की तरफ से जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दिव्यांग महिलाओं के प्रति भेदभाव विषय पर विद्यालय के विशेष शिक्षक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि महिलाओं के प्रति हो रही हिंसा के खिलाफ महिलाओं को स्वयं आवाज उठानी चाहिए। फिर चाहे वो सामान्य हो अथवा दिव्यांग हो। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका बबिता सिंह, सहायक अध्यापक पूजा सिंह, ममता चतुर्वेदी, संगीता यादव, नीलम यादव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के विषय में विस्तार जानकारी सुनील कुमार गुप्ता ने दी।

Share Now...