Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहार्ट के मरीज हीठ वेव से बचे : डॉ.नीरज प्रकाश सिंह

हार्ट के मरीज हीठ वेव से बचे : डॉ.नीरज प्रकाश सिंह

जौनपुर धारा,जौनपुर। हृदय रोग संस्थान कानपुर के प्रख्यात हार्ट सर्जन एवं राजकीय कानपुर मेडिकल कॉलेज के ह्रदय रोग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.नीरज प्रकाश सिंह ने कहा है कि इस समय भयंकर गर्मी पड़ रही है हार्ट के मरीज हीठ वेव से पूरी तरह से बचे। इस समस्या की चपेट में आने से डिहाइड्रेषन की समस्या हो सकती है। शूगर वाले मरीजों के शरीर मे पानी कमी हो सकती है उनका शरीर शिथिल पड़ सकता है फीवर हो सकता है। एक सवाल के जबाब में उन्होने बताया कि आजकल हार्ट अटैक के मामले बढ़ते जा रही है। अचानक हार्ट फेल हो जाता है या मरीज सोते समय ही हृदय गति रूकने से मृत हो जाता है। इसके लिए 40साल की आयु के बाद चेकअप कराते रहना चाहिए। हृदय के मांस पेशियों की बीमारी हो सकती है। कमजोरी महसूस होता है, घबराहट की समस्या बढ जाती है। ऐसा प्राय:अनुवाशिक कारणों से होता है, यदि पिता अथवा परिवार के अन्य व्यक्ति का अचानक हार्ट फेल हुआ है, तो ऐसा होने की संभावना अधिक रहती है। खान पान का ध्यान रखना चाहिए। कम नमक चीनी का प्रयोग करना चाहिए। चिकित्सक की सलाह पर उचित दवाये लेना चाहिए। शूगर और ब्लड प्रेषर नियत्रिंत रखना चाहिए। हार्ट के मरीजों को आनाज के सेवन कम करना चाहिए, तेल और मशाला से परहेज करते हुए फल, सब्जी और सलाद अधिक मात्रा में लेना चाहिए, वे रविवार को नगर के एमएस पैरामेडिकल कालेज पालिटेकनिक चौराहा इलाहाबाद रोड पंजाब बैक के बगल में भारत समाज विकास ट्रस्ट द्वारा आयोजित नि:शुल्क हृदय रोग के जांच शिविर के दौरान बड़ी संख्या में एकत्रित रोगियों को सम्बोधित कर रहे थे। चर्चा के दौरान कहा कि यदि किसी को सीढ़ी चढ़ने में सांस अधिक फूलती है पसीना आता है, रात को नीद नहीं आती, सीने में दर्द होता है तो ब्लड प्रेशर और इसीजी कराकर डाक्टर को दिखाये। हार्ट के पेशेन्ट गर्मी में खास सावधानी बरते, हीट स्ट्रोक से बचे। तेज गमी में धूप में न निकले। शिविर में प्रोफेसर डा.नीरज प्रकाश सिंह ने कुल 92मरीज देखे और परामर्ष दिया गया। हार्ट सर्जरी में गोल्ड मैडलिस्ट सर्जन ने शिविर में मेडिकल कालेज कानपुर से आपरेशन कराकर ओपेन हार्ट सर्जरी से जुड़े पुराने चार दर्जन से अधिक केस भी देखा। इस अवसर पर नि:शुल्क इसीजी, आवश्यक खून की जांच गयी तथा दवायें वितरित की गयी। ट्रस्ट के पदाधिकारी ने बताया कि यह शिविर हर माह के दूसरे रविवार को निरन्तर लगता रहेगा।