सिकरारा। सुजानगंज थाना क्षेत्र के सबेली गांव निवासी एडवोकेट राजकुमार त्रिपाठी को बार एसोसिएशन उच्च न्यायालय हाई कोर्ट इलाहाबाद का उपाध्यक्ष चुने जाने पर क्षेत्र वासियो में खुशी की लहर व्याप्त है। आज उनके गृह जनपद पहुंचने पर लोगों ने बैंडबजे के साथ माल्यार्पण करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष ने कहा कि बार एसोसिएशन उच्च न्यायालय द्वारा मुझे जो उत्तरदायित्व सौपा गया है। मैं ईमानदारी के साथ और जिम्मेदारी के साथ उसका निर्वाहन करुंगा कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद उमर वैश्य द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम राघव पैलेस सुजानगंज में संपन्न हुआ। इस मौके पर संतोष कुमार मिश्रा रवि तिवारी दिनेश सिंह न्यू होली डिवाइन चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल के प्रबंधक हेमंत मिश्रा, राजीव तिवारी एडवोकेट हाइकोर्ट प्रयागराज, विजय वर्मा, डॉ वारिश अली सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहें।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
हाई कोर्ट इलाहाबाद में उपाध्यक्ष बनने पर राजकुमार त्रिपाठी का जोरदार स्वागत
Previous article
Next article


