Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहाईवे पर मिला अज्ञात अधेड़ का शव, हादसे की आशंका

हाईवे पर मिला अज्ञात अधेड़ का शव, हादसे की आशंका

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के फत्तूपुर स्थित एनएच-731 पर सोमवार की सुबह एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बीती रात अधेड़ व्यक्ति किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।