Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से प्रधान की मौत

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पूर्वांचल चौकी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक ग्राम प्रधान डॉ.रामजन्म यादव 51वर्ष की देर रात...
Homeअपना जौनपुरहत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में की...

हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में की दो की गिरफ्तार

जौनपुर। थाना खेतासराय पुलिस ने हत्या के प्रयास की घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजित सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में थाना खेतासराय पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा। पुलिस के अनुसार वादी नूर मोहम्मद पुत्र सहजाद खान, निवासी ग्राम डोभी नगर पंचायत खेतासराय ने 9 फरवरी को लिखित तहरीर दी थी कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उनके पुत्र सुल्तान के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से लाठी, डंडा व सरिया से मारपीट की और धमकी दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग डोभी के पास से अभियुक्त इस्तेयाक पुत्र स्व. इंतजार एवं फैशल पुत्र इस्तेयाक, निवासी डोभी नगर पंचायत खेतासराय को रात करीब 11.45 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाठक, हेड कांस्टेबल अंबिका यादव एवं हेड कांस्टेबल संजय पांडेय शामिल रहे।

Share Now...